BJP कार्यालय के युवक समेत भोपाल में 168 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लॉकडाउन के आठवे दिन शनिवार को पीसी शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे पहले कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी व पूर्व विधायक जितेंद्र डागा की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। शनिवार को बीजेपी कार्यालय में एक 25 वर्षीय युवा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 74 बंगलों स्वामी गंगा नगर में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के पॉश क्षेत्र अरेरा कॉलोनी से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नीम वाली गली जिंसी चौराहे में दो लोग संक्रमित पाए गए है।
ओम नगर लालघाटी से छह लोग संक्रमित निकले है। वहीं दाऊद अहमद गली फतेहगढ में एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है। एम्स में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। नगर निगम दशहरा मैदान से 16 दिन के दो मासूमो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेपी हॉस्पिटल से एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिवाजीनगर से एक ही परिवार के 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांधी मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर आसिफ खान असिटेन्ट सुपरिडेंट हमीदिया अस्पताल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैनिट कैम्पस से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इस तरह शहर में अब संक्रमितों की संख्या 6802 हो गई है।




