अगर गुरुवार को करेंगे ये काम तो भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न
गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा का दिन माना जाता हैं। श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को विशेष पूजा करनी चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि गुरु बृहस्पति, देवगुरु हैं। ज्योतिष मान्यताओं में भी गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन व सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही उपाय जिन्हें गुरुवार के दिन करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है।
पहनें पीले रंग के कपड़ें: गुरुवार के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर भगवान का नमन करें। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़ें पहने जाते हैं।
करें विष्णु भगवान की पूजा: ज्योतिषशास्त्र की मान्यता अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
केले के पेड़ की करें पूजा: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाना शुभ होता है।
पीले रंग की चीजें करें दान: गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे कपड़ें, अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।
सत्यनारायण कथा: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को सत्यनारायण की कथा पढ़ते हैं।