अपने से 4 साल छोटे इस क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी दीक्षित, इस वजह से अधूरी रह गई प्रेम कहानी
मनोरंजन की दुनिया में धक-धक गर्ल नाम से जाने जानी वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की खूबसूरती का आखिर कौन दीवाना नहीं है. आखिर इन्होने अपने फ़िल्मी करियर के दिनों अपनी खूबसूरती से करोड़ो लोगो का दिल जो चुराया है. आपको बता दे की माधुरी का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ था। और आज 53 साल की उम्र में भी लोग माधुरी की एक मुस्कान फ़िदा हैं। जिसके चलते माधुरी के दीवानों की कमी न तब थी और न आज, आपको बता दे की इस अभिनेत्री के भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी करोड़ो चाहने वाले हैं। लेकिन इन सभी दीवानों के दिल उस दिन चकनाचूर हो गये जिस दिन माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम माधव नेने को अपना जीवनसाथी बनाया.
यूं तो शादी से पहले माधुरी दीक्षित के कई अफेयर्स चले, जिनमे माधुरी का नाम संजय दत्त, अनिल कपूर जैसे कई स्टार्स के साथ जुड़ा था। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की बॉलीवुड के इन स्टार्स के अलावा भी माधुरी दीक्षित का दिल एक भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर पर भी आया. आपको बता दे की वो कमाल का क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि उस जमाने का सबसे हैंडसम क्रिकेटर अजय जडेजा थे।
खबरों की माने तो इन दोनों की पहली मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई और इसी पहली मुलाकात के दौरान माधुरी दीक्षित ने अपना दिल अजय पर हार बैठी थी। इसके बाद से ही अब अजय और माधुरी के अफेयर के किस्से खबरों में आने लगे। लेकिन मिडिया के क्षेत्र में तूफ़ान तो तब आया जब ये खबर आई की माधुरी से अफेयर के चलते अब अजय जडेजा भी सिनेमा जगत में नाम कमाना चाहते थे, जिसके लिए माधुरी दीक्षित ने भी उनकी काफी मदद की। और इसके लिए माधुरी दीक्षित ने अजय जडेजा को फिल्म में काम दिलाने के लिए कई फिल्म प्रोड्यूसरों से सिफारिश भी की।
लेकिन दुर्भाग्य से माधुरी और अजय का प्यार जितना आगे बढ़ रहा था, उधर उतना ही अजय का क्रिकेट करियर का ग्राफ नीचे जा रहा था। ये अजय के परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आया, इस वजह से उन्होंने उन्हें माधुरी से दूर रहने और करियर पर ध्यान लगाने को कहा। अजय की फैमिली ने इस रिश्ते को मंजूरी इस लिए नहीं दी की यह रिश्ता दोनों का फैमिली स्टेटस काफी अलग था।
क्योकि एक तरफ माधुरी मीडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती थी, वहीं अजय जडेजा एक रॉयल फैमिली से आते थे। इसके बाद फैमिली के दबाव के चलते अजय ने धीरे-धीरे माधुरी से दूरियां बना की और एक दिन अंत में दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 1999 में माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम माधव नेने को अपना जीवन साथी बना लिया.