अब तेज पत्ता और कपूर आपको दिलायेगा मच्छरों से छुटकारा, बस करना होगा ये उपाय
दोस्तों आप सभी जानते ही है कि मच्छर मारने के लिए बजार में तरह तरह के केमिकल और रसायनिक प्रोडक्ट्स उपलब्द हैं. यह प्रोडक्ट्स कुछ समय तक मच्छरों से आपको बचा लेते हैं। मगर इनका ज़हरीला धुआ और केमिकल आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। परन्तु आज मैं आपको मच्छरों से बचाव रखने का एक ऐसा सस्ता एवं टिकाऊ उपाय बताने जा रहा हूँ। जिसे अपना कर आप मच्छरों को कुछ ही मिनटों में घर से हमेशा के लिए दूर भगा सकते हैं।
मच्छरों को घर से भगाने का एकमात्र नेचुरल तरीका कपूर है। वहीं कपूर जो पूजा में काम आते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर गीतांजलि शर्मा के अनुसार कपूर हेल्थ के लिए भी अच्छा सिद्ध होता है। इसका धुँआ इंसानों के लिए एकदम सेफ है। इसके इलावा कपूर को जलाने से बॉडी में अच्छे असर दिखाई देते हैं।

डॉ शर्मा के अनुसार कपूर के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अपनाकर हम मच्छरों को आसानी से घर से भगा सकते हैं। इन्हीं में से तेज पत्ता भी एक है। अगर तेज पत्ते के ऊपर कपूर कर जला दिया जाए तो मच्छर कभी नजर नहीं आएंगे। इसके इलावा यह तरीका आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालेगा।









