एनएफसीआई होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट ने किया ‘let’s celebrate #womanhood’ कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एन. एफ. सी. आई. होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट ने “let’s celebrate #womanhood” कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे कई स्कूलों की प्रधानाध्यापिकाए एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही इस मौके पर संस्था के ब्रांच मैनेजर इरफ़ान खान ने महिलाओं को उनकी उनके क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया और उनकी हौसला हफ्जाई की। उन्होंने यह भी कहा की एक महिला होने के नाते आप सभी सहमत होंगी की महिलाओं के लिए एक खास दिन होना अच्छा लगता है जहाँ उन्हें सराहा और सम्मानित किया जा सके लेकिन मुझे लगता है कि महिला का सम्मान सिर्फ महिला होने के कारण ही नहीं होना चाहिए बल्कि इसलिए भी क्योंकि उनकी खुद अपनी व्यक्तिगत पहचान है। वे समाज की भलाई में समान रूप से योगदान करती हैं।
इसलिए इस मौके पर हमारी संस्था की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं के सम्मान करने और उनका हौसला अफजाई करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वहीं मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मुझे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बोलने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस मौके पर मै सबसे पहले उन महिलाओं की सराहना करता हूं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन पूरी दुनिया के सामने किया और दूसरी महिलाओं के अंदर आगे बढ़ने के लिए नया जोश भरा और एक नई ऊर्जा का संचार किया।
समाज में महिलाओं के प्रति फैली असामनता को दूर करने, महिलाओं की शिक्षा और विकास पर जोर देने, उन्हें उनके अधिकार दिलवाने और अपनी शक्ति का एहसास करवाने समेत उनके अंदर आत्मनिर्भर बनने का भाव पैदा करने के मकसद से हर साल 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पूरी दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है और आगे बढ़ने के लिए उनका हौसला बढ़ाया जाता है। साथ ही देश की कई बहादुर और महान महिलाओं के त्याग और समर्पण को भी याद किया जाता है।
इसमें कोई दो-राय नहीं है कि पहले की तुलना में आज महिलाएं ज्यादा शक्तिशाली और सक्षम हैं और उनकी स्थिति में भी पहले की तुलना में काफी हद तक सुधार आया है। शायद यही वजह है कि आज देश के उच्च पदों पर महिलाएं राज कर रही हैं। गौरतलब है कि एन. एफ. सी. आई. एकलौता एप्रूवड ट्रेनिंग पार्टनर है सरकारी संस्था एन. एस. डी. सी. का फिलहाल लखनऊ में जो होटल मैनेजमेंट के गौवरमेंट कोर्सेज कराता है। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर श्री अभिषेक श्रीवास्तव एवं एकता श्रीवास्तव जी ने सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के सभी स्टूडेंट्स ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और स्टाफ अरुण कुमार ,पल्लवी सिंह ,ऋषिका ,स्वेता ,सुनील अदि भी मौजूद थे।