घोरावल वन क्षेत्र के मुक्खा जलप्रपात पर पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित
सोनभद्र, घोरावल क्षेत्र में स्थानीय लोगों को वन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थलों पर चलाया जा रहा है।मंगलवार को मुक्खा जलप्रपात पर आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि वन पर्यावरण के संतुलन को बनाने में सहायक है।इसका संरक्षण – संबर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है। विकास के लिए मानव प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहा है।इसके संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण, प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संबर्धन आवश्यक है।विभिन्न वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम जनमानस को वनों और प्राकृतिक संसाधनों के बारे में विस्तार से बताया।यह भी बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो आगामी 5 जून तक चलता रहेगा और ऐसे आयोजन विभिन्न स्थानों पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में वन दरोगा अमलेश यादव,संतोष सिंह,राजन मिश्रा,राजेंद्र प्रसाद,लवकुश सिंह,जटा शंकर,बबलू पांडेय सहित अनेक जागरूक लोग उपस्थित रहे।
रवीन्द्र केसरी सोनभद्र