जानिए तीन दिल और नौ दिमाग वाले इस अनोखे ऑक्टोपस से जुड़ी रोचक जानकारी
नई दिल्ली: दुनिया में हजारों लाखों जीव ऐसे हैं। जो दिखने में बेहद अजीब अजीब से विचित्र हैं। उन्हें देखकर बेहद हैरानी होती है। इन्हीं में से एक है ऑक्टोपस यह समुद्री जीव है जो समुद्र की गहराइयों में यह समुद्र तट पर रहते हैं। और सुबह-शाम भोजन की तलाश में समुद्री के ऊपरी हिस्से पर आते हैं। आपको जानकार आश्चर्य होगा। ऑक्टोपस की 24 नहीं बल्कि 300 के करीब प्रजातियां होती हैं और यह दुनिया की हर महासागर में पाई जाती है। तो चलिए आज हम आपको ऊपर से जुड़ी बातों के बारे में बताते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऑक्टोपस के पास के तीन दिल होते हैं, जिसमें से दो खून की सप्लाई करने का काम करते हैं और तीसरा उस खून को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके खून का रंग नीला होता है।
ऑक्टोपस का जीवनकाल बेहद कम होता है। इनकी कई प्रजातियां ऐसी होती हैं जो महज 6 महीने तक जिंदा रहती हैं जबकि कुछ प्रजातियां ऐसी होती हैं जो 5 साल तक जिंदा रहती हैं।
ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां बहुत ही जहरीली होती हैं। इतनी जहरीली कि अगर वो इंसान को एक बार काट लें तो उससे व्यक्ति की मौत भी हो जाती है।आज तकरीबन 63 साल पहले यानी कि साल 1957 में दक्षिणी कनाडा में एक विशाल ऑक्टोपस मिला था। जिसका वजन करीबन 270 किलोग्राम था और इसकी भुजाएं भी 5 मीटर लंबी थी।