जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक में संगठनात्मक चुनाव पर जोर, अक्टूबर तक ब्लॉक से जिला स्तर के अधिवेशन कराने के निर्देश

गोण्डा: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ गोण्डा की जनपदीय संयुक्त बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 02 अक्टूबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय महराजगंज नगर क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष वीरविक्रम सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई।

अक्टूबर तक अधिवेशन कराने पर जोर
बैठक में प्रांतीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ला ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के अधिवेशन अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरे कराए जाएं।
मंडल अध्यक्ष वीरविक्रम सिंह ने मंडल निर्वाचन से पहले ब्लॉक और जिले के चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने संगठनात्मक प्रक्रिया को समय से पूरा कराने की बात कही।
ब्लॉकवार सदस्यता अभियान जल्द कराने के निर्देश
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने ब्लॉकवार सदस्यता अभियान जल्द से जल्द पूरा कराने और इसके बाद ब्लॉक स्तर के अधिवेशन संपन्न कराने पर जोर दिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
महामंत्री अजीत कुमार तिवारी ने बैठक के दौरान संगठन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन मंडलीय कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने किया।
कई पदाधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुशील कुमार, मंडल संयुक्त विमलेश बहादुर सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री अमित मालवीय, जिला संयुक्त मंत्री अमित कुमार पांडेय, मनकापुर अध्यक्ष जनार्दन पांडेय, मुजेहना अध्यक्ष तोताराम पांडेय, वजीरगंज अध्यक्ष सुशील मिश्रा, नवाबगंज अध्यक्ष राजेश मिश्रा, झंझरी अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला और पंडरी कृपाल अध्यक्ष चंद्र किशोर वर्मा मौजूद रहे।
इसके अलावा छपिया अध्यक्ष असगर अली, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, मनकापुर उपाध्यक्ष देव प्रकाश पांडेय, मनकापुर मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, परसपुर मंत्री अरविंद सिंह, रुपईडीह मंत्री बाल मुकुंद पांडेय, झंझरी मंत्री संजय सिंह, बेलसर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, झंझरी कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र द्विवेदी, रुपईडीह उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पाठक, हलधरमऊ अध्यक्ष राजू प्रसाद और मनकापुर मीडिया प्रभारी रूपेश पांडेय भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में नगर क्षेत्र के अशोक कुमार त्रिपाठी, करनैलगंज संयोजक सालिक राम वर्मा, सह संयोजक दिलीप सिंह राठौर और सह संयोजक सोमेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
