Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापे, तीन नमूने भरे

गोंडा। दीपावली पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अंतरजनपदीय टीमों ने जिले में अभियान चलाया। 28 और 29 अक्तूबर को की गई कार्रवाई के दौरान बलरामपुर और श्रावस्ती की टीमों ने चार मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर तीन नमूने एकत्र किए। प्रतिष्ठानों में मिली अन्य कमियों पर सुधार नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई है।

सहायक आयुक्त खाद्य देवीपाटन मंडल गोंडा उमेश प्रताप के नेतृत्व और निर्देशन में अभियान चलाया गया। 28 अक्तूबर को बलरामपुर की टीम ने मेसर्स गौरी स्वीट्स और मेसर्स अन्नपूर्णा स्वीट्स का निरीक्षण किया। दोनों प्रतिष्ठानों से एक-एक नमूना लिया गया। वहीं, श्रावस्ती की टीम ने मेसर्स मधुरिमा स्वीट्स और मेसर्स कमता स्वीट्स की जांच की। इनमें से एक प्रतिष्ठान से एक नमूना एकत्र किया गया।

जांच के दौरान मिली अन्य कमियों में सुधार के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई। खाद्य विभाग के मुताबिक, दीपावली को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be