दुनिया के सबसे खतरनाक 5 हाईवे जिनपर जाने से हर कोई डरता है – देखिये ज़रुर!
ऐसे तो दुनिया में बहुत सी जगह ऐसी है जहाँ से सफ़र करना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। अक्सर ऐसा होता है की हमें जिस जगह से सफ़र करना होता है वह बहुत ही खतरनाक होते है और सड़कें ऐसी होती है जिस पर से सफ़र करने वाले लोगों की मृत्यु भी हो सकती है।
इन हाईवे पर सफ़र करना बहुत ही मुश्किल भरा होता है। और यहाँ से बच निकलना मुमकिन नहीं है। आज हम जिन सड़कों के बारे में बताने जा रहे है वह दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें है। इन सड़कों पर हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है अगर आप भी सफ़र करना पसंद करते है तो इन जगहों पर कभी भूलकर भी ना जाये। तो जानते है अब इन 5 हाईवे के बारे में।
#1. The Karnali Highway
यह सड़क नेपाल में मौजूद है। और यह एक नदी के किनारे बहुत ही ऊंचाई पर स्थित है। इस सड़क पर साल में 50 लोगों की मृत्यु हो जाती है। और इसके आस-पास किसी भी तरह का कोई अस्पताल भी नहीं है, जिस वजह से सही समय पर अस्पताल भी नहीं पहुँच पाते है। और अपनी जान गवां देते है।
#2. Hana Hawaii Road
वैसे तो हवाई में बहुत सारी खूबसूरत जगहें है। लेकिन कुछ सड़कें इतनी खतरनाक है की जिन पर से सफ़र करना बहुत खतरनाक होता है। यह सड़क समुद्र के बिल्कुल पास में ही स्थित है। इसके एक तरफ ऊँची पहाड़ियां और दूसरी तरफ समुद्र है। अगर आपसे जरा सी भी गलती हो जाती है तो आप समुद्र में गिर सकते है। लेकिन फिर भी दूर-दूर से लोग यहाँ के नज़ारे देखने आते है।
#3. The Atlantic Road

दिखने में तो यह सड़क बहुत ही खूबसूरत है। लेकिन इस सड़क पर सफ़र करना बहुत ही खतरनाक है। समुद्र की ऊँची लहरे यहाँ से निकलने वाली गाड़ियों से टकरा जाती है। और यहाँ पर समुद्र में गिरने का खतरा बना ही रहता है। लेकिन समुद्र के दूसरी तरफ जाने के लिए उन्हें इस रोड से होकर गुजरना पड़ता है।
#4. Patiopoulo Road
इस सड़क पर काफी घुमावदार मोड़ है। जिसकी वजह से यह बहुत ही खतरनाक है। यह रोड़ बहुत ही टेढ़ा-मेढ़ा है। जिससे किसी का भी इस पर से बैलेंस बिगड़ जाता है। जिस वजह से आप सीधे खाई में भी गिर सकते है इस सड़क से गुजरना बहुत ही मुश्किल होता है।
#5. Mexico Federal Highway
इन सड़को के किनारे खतरनाक माफ़िया रहते है, जो इस सड़क से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर देते है। और उन्हें लूट लेते है। यहाँ की सड़कें भी बहुत खतरनाक है जिस पर सफ़र करना आसान बात नहीं है।