देवी लक्ष्मी को लगाएं इस खास चीज का भोग, खुश होकर देवी लक्ष्मी भरेंगी आपके घर का भंडार

लखनऊ: दिवाली के पावन त्यौहार में देवी लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ उनके भोग का भी महत्व होता है। देवी मां की कृपा पाने के लिए उन्हें उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में माता रानी को कृपा अपने परिवार पर अगर आप चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको उनकी कुछ प्रिय चीजों के बारे में बताते हैं। जिन्हें उनके भोग में आपको जरूर शामिल करना चाहिए।
सबसे पहले बात नारियल की करते हैं। नारियल को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है और हर पूजन में इसकव चढ़ाया जाता है। इतना ही नहीं इसको मंदिरों में चढ़ाने की भी परंपरा है। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी जी का प्रतीक माने जाने वाले भगवान विष्णु जी को भी यह काफी ज्यादा प्रिय है।
धन की देवी लक्ष्मी को इस बार दिवाली पर मखानों का भोग जरूर लगाएं। असल में यह देवी मां के प्रिय कमल के फूलों के बीजों से बनकर तैयार किया जाता है। ऐसे में उन्हें यह बहुत ज्यादा प्रिय होता है। देवी लक्ष्मी को मीठा पान भी बेहद प्रिय माना जाता है। ऐसे में देवी मां को इसे जरूर अर्पित करना चाहिए। अगर किसी कारणवश मीठा पान ना मिले तो आप पान के पत्ते देवी लक्ष्मी के चरणों में चढ़ा सकते हैं