दो जिस्म और एक जान से आगे बढ़ गयी ये जुड़वा बहने, ऐसे करके दिखाया हम साथ-साथ हैं…
कैनबरा। ‘दो जिस्म और एक जान‘ की कहावत को ऑस्ट्रेलिया की दो बहनों ने सच कर दिया है। दोनों जुड़वा बहनें हैं जिन्दगी के हर काम साथ में करती हैं। दोनों साथ में खाना खाती हैं, नहाती हैं, वॉशरूम जाती हैं, एक ही बेड पर सोती हैं। और दोनों ब्वॉयफ्रेंड भी एक ही है। दोनों जुुुड़वा बहने एक साथ प्रेग्नेंट(Twin Sister Wants To Get Pregnant With Same Boyfriend) भी होना चाहती हैं। इन दो बहनों का नाम लूसी डिसींक और एना है। दोनों जुड़वा बहने साथ में रहना और एक साथ सारे काम करना ही इनकी जिंदगी का मंत्र है। ज्ञात हो कि लूसी और एना हाल ही में एक रियलिटी टीवी शो में जिन्दगी के रोचक पलों को साझा किया था। कार्यक्रम के दौरान दोनों बहनों ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रेम से रहने वाली जुड़वां बहनें हैं क्योंकि ये दोनों हर चीज साथ में करती हैं। ज्ञात हो कि एना और लूसी एक जैसे कपड़े पहनती हैं। दोनों एक साथ वर्कआउट करती हैं। इन जुड़वा बहनों में से किसी एक की पहचान करना बहुत ही मुश्किल है। दोनों बिल्कुल एक जैसी ही दिखती हैं।
दोनों बहनों का एक ही ब्वॉयफ्रेंड
लूसी और एना का एक ही ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों बहनें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक ही घर में रहती हैं। दोनों अपने ब्वॉयफ्रेंड से कह चुकी हैं कि वो एक साथ उसके बच्चे की मां बनना चाहती हैं। ऑस्ट्रेलिया का कानून उनके लिए इसमें परेशानी खड़ी कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया मैरिज एक्ट 1961 के अनुसार एक व्यक्ति एक साथ दो शादियां नहीं कर सकता है।
दोनों बहनें रियलिटी टीवी शो पर इसके बारे में बताते हुए काफी भावुक हो गईं क्योंकि वो लंबे वक्त से शादी करना चाहती हैं। एना और लूसी की उनके ब्वॉयफ्रेंड बेन से मुलाकात साल 2012 में हुई थी। लूसी ने बताया कि एक ब्वॉयफ्रेंड है तभी हम हमेशा एक साथ रह पाएंगे और हमारे रिलेशन में जलन या अन्य चीजें नहीं होंगी।

