प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान, दयाशंकर सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को अपनी नयी कार्यकारिणी का एलान कर दिया। इसमें 15 उपाध्यक्ष, एक महामंत्री संगठन, 6 महामंत्री, 16 मंत्री और एक सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा चार मोर्चो के नये अध्यक्षों की भी घोषणा की गयी है।
प्रदेश उपाध्यक्षों में राजीव बालियान (मुजफ्फरनगर), श्रीमती कांता कर्दम (मेरठ), जसवंत सैनी (सहारनपुर), जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर), शिवनाथ यादव (वाराणसी), नवाब सिंह नागर (गौतमबद्धनगर), पद्मसेन चौधरी (बहराइच), पुरु षोत्तम खंडेलवाल (आगरा), अक्षयवरलाल गौड़ (बहराइच), दयाशंकर सिंह (बलिया), लक्ष्मणआचार्य (वाराणसी), राकेशत्रिवेदी (वाराणसी), बीएल वर्मा (बदायूं), रंजना उपाध्याय (बांदा) और सुधीर हलवासिया (लखनऊ) शामिल हैं।सुनील बंसल (लखनऊ) को प्रदेश महामंत्री संगठन नामित किया गया है।
इनके अलावा अशोक कटारिया (बिजनौर), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), पंकज सिंह (नोएडा), विद्यासागर सोनकर (जौनपुर), सलिल बिश्नोई (कानपुर) और गोविन्द शुक्ल (अमेठी) को प्रदेशमहामंत्री बनाया गया है। अध्यक्ष ने 16 प्रदेशमंत्री भी बनाये हैं। इनमें देवेन्द्र चौधरी (मेरठ), धर्मवीर प्रजापति (आगरा), संतोषसिंह (बस्ती), अनूप गुप्ता (लखीमपुर), कौशलेन्द्र पटेल (मिर्जापुर), शंकर गिरि (वाराणसी), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), देवेश कोरी (कानपुर), रामतेज पाण्डेय (गाजीपुर), प्रकाश पाल (कानपुर), अंजुला माहौर (आगरा), कामेश्वर सिंह (गोरखपुर), त्रयंबक त्रिपाठी (संतकबीरनगर), वाईपी सिंह (हापुड़), सुब्रत पाठक (कन्नौज) शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने मनीष कपूर (वाराणसी) को संगठन का प्रदेशसह कोषाध्यक्षनियुक्त किया है। इसके अलावा दर्शना सिंह (चंदौली) को महिला मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष, सुभाषयादव (बस्ती) को युवा मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष, राजेशवर्मा सांसद (सीतापुर) को ओबीसी मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष तथा कौशल किशोर सांसद (लखनऊ) को अनुसूचित मोर्चा प्रदेशअध्यक्षबनाया गया है। अन्य मोर्चो के प्रदेशअध्यक्षयथावत बने रहेंगे।