भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न, महीने भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई
सोनभद्र, भाजपा कार्य समिति की बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे राज्यसभा सांसद रामशकल, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यसमिति बैठक में जून पर्यन्त तक चलने वाले लोकसभा व विधानसभा स्तर पर महासंपर्क अभियान की रुपरेखा व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा किया गया। जनपद में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रुबी प्रसाद व नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी,दिग्विजय सिंह, कमलेश मोहन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य संबोधन में मुख्य अतिथि,जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि
अभी से से 30 जून तक चलेगा महासंपर्क अभियान,विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें सबसे पहले विभिन्न मंडलों की तैयारी बैठकें होंगी ये विभिन्न कार्यक्रम भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर रणनीति के साथ तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 30 मई को 9 वर्ष पूरा होने पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर व्यक्ति व हर मतदाता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। इसके लिए एक महीने का महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 01 जून से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रत्येक नागरिक से संपर्क व संवाद स्थापित किया जाएगा।इसके लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा 30 मई को पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गरीब कल्याण को समर्पित नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। अब मिशन 2024 व महासंपर्क अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा। इस क्रम में 04 जून को प्रबुद्ध सम्मेलन लोकसभा स्तर पर राबर्ट्सगंज के एक होटल प्रांगण में आयोजित किया गया है।लोकसभा स्तर पर 10 जून को घोरावल विधानसभा के डायट परिसर उरमौरा में जनसभा आयोजित की गयी है। जिसमें 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। लोकसभा स्तर पर जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा प्रेस वार्ता भी की जायेगी। विकास तीर्थ के अवलोकन हेतु 12 जून को दुद्धी विधानसभा के म्योरपुर हवाई अड्डा व कनहर परियोजना का अवलोकन कर किया जायेगा।15 जून को सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन चकिया विधानसभा के राजदरी देवदरी पर आयोजित किया गया है।उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर 18 जून को ओबरा विधानसभा के निजी होटल पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक शक्ति केंद्र पर व 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में मोर्चाे के संयुक्त सम्मेलन तथा योजना लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होंगे। लोकसभा क्षेत्र में ढाई सौ विशिष्ट परिवारों की सूची बनाई जाएगी जिसमें पदम् अवार्ड से सम्मानित लोग, विद्वान,खिलाड़ी, कलाकार,उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायाधीश,शहीद परिवार आदि शामिल होंगे।
बैठक को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने संबोधित करते हुए कहा 2014 से 2023 तक प्रधानमंत्री ने देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा इन 9 वर्षों की अवधि में गरीब के लिए पक्का घर , बिजली,शुद्ध पेयजल, शौचालय,मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।किसान को 6 हजार रूपए की किसान सम्मान निधि मिल रही है।देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा हम सबको मिलकर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामशकल व सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कालखण्ड मे देश का चतुर्मुखी विकास हुआ और देश विकास की उंचाईयो को छूने का कार्य किया मोदी जी के नेतृत्व मे भारत का डंका पूरे विश्व मे बजता हुआ दिखाई दे रहा है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की, स्वागत भाषण दिया और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार के 9 साल उपलब्धियों से भरे हुए हैं। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उन उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे केन्द्र व राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के जन जन तक पहुंच रही है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है आज यहा बैठे कार्यकर्ताओं के बल पर ही अभी संपन्न हुये नगर निकाय चुनाव में भारी सफलता मिली। निश्चित रुप से इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी लोकसभा का चुनाव भी हम जीतेंगे। बैठक मे मुख्यरुप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह,नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल, नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष गण , जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति के सभी सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिले के महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।
रवीन्द्र केसरी सोनभद्र