मा0 विधायक जी ने सी.एच.सी. बिथरी चैनपुर में किया हेल्थ ए.टी.एम. का उद्घाटन
बरेली: मा0 विधायक बिथरी चैनपुर डा0 राघवेंद्र शर्मा ने कल सी.एच.सी. बिथरी चैनपुर में हेल्थ ए.टी.एम. का फीता काटकर उद्घटान किया। मा0 विधायक जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि चिकित्सा और शिक्षा के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसे पैसों से नहीं खरीदा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह बरेली जनपद की सबसे अच्छी सी.एच.सी. है।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में सी.एच.सी. में पूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह इस कड़ी में आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सी.एच.सी. में डाक्टरों के द्वारा उपचार हेतु जनता की पूर्ण सेवा की जायेगी। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बहुत बड़े कदम उठाये हैं तथा उसमें सफलता भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की रोटरी क्लब ने यहा पर सी.एच.सी. बनाई है उसी प्रकार बरेली जनपद में अन्य जगह भी सी.एच.सी. बनाई जाये।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी श्री जग प्रवेश, मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ0 बलवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से ए सी सकसेना ।