मुलायम सिंह यादव ने निधन पर पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ0 अम्मार रिज़वी ने जताया दुःख
लखनऊ: डॉ0 अम्मार रिज़वी पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, आल इंडिया मायनारिटीज़ फ़ोरम फ़ार डेमोक्रेसी ने स्व0 मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्व0 मुलायम सिंह यादव जी के साथ लगभग 40 वर्षो से ज्यादा का साथ रहा है।
उन्होंने कहा कि नेता जी का सारा जीवन समाज सेवा में गुज़रा है। वह हर प्रकार की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए सदैव तैयार रहते थे। इनकी राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्वान्तों में गहरी आस्था रही है। असहाय, बेसहारा और शोषित पीड़ित वर्गो के कल्याण के लिए उन्हें हमेषा याद रखा जायेगा। शोषित पीड़ित वर्गो के कल्याण के लिए उन्होंने बराबर संघर्ष जारी रखा। ज़मीन से जुड़े अध्यापक थे। देष एवं प्रदेष में अपना सिक्का जमा लिया था।
डॉ0 रिज़वी ने कहा कि वह उन चन्द नेताओं में से थे जिनसे किसी भी दल के लोग किसी भी समय मिल सकते थे और अपनी बात कह सकते थे। हर पार्टी के लोग उनकी बेहद इज़्ज़त करते थे। ऐसे समय जब देष को उनके मार्गदर्षन की बहुत ज़रूरत थी वह हम लोगों के बीच से चले गये। उनके जाने से एक ऐसी क्षति हुयी है जिसकी पूर्ति होना मुष्किल है।
उर्दू का एक श़ेर है-
मत सहल हमे जानो फिरता है फ़लक बरसों
तब खाक़ के परदे से इनसांन निकलते हैं।
स्व0 नेता जी ऐसे ही महान, जमीन से जुड़े, कर्मठ, जनता का दुखदर्द समझने वाले, दूसरों की मुसीबत में काम आने वाले नेता थे। शायद जनता उन्हें बहुत दिनों तक भुला नहीं पायेगी। शारीरिक रूप से नेता जी हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन वह सदैव हमारे बीच में रहेंगें। उनकी विषेषतायें और नेक़ियॉं हमेंषा उनकी याद दिलाती रहेंगी।