यहां महिलाएं अच्छा पार्टनर पाने के लिए पुरुषों से करवाती है ये काम, जानिए
इस दुनिया में कई ऐसी अजीब परम्पराएं और मान्यताएं है जिनके बारे में सुनकर ही होश उड़ जाते है। आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे है जहां की महिलाएं पुरुषों से मार खाती हैं। इथोपिया की हैमर जनजाति में ‘यूकुली बुला’ नामक परंपरा को निभाया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस समारोह में सभी महिलाएं और पुरुष शामिल होते हैं।
महिलाएं पुरुषों से कोड़े खाने के लिए खुद अनुरोध करती हैं। इसमें विधवा महिलाएं भी हिस्सा लेती हैं ताकि वह अपने लिए अच्छा साथी चुन सकें। इस समारोह में जो महिला सबसे ज्यादा घाव सहती है उसकी शादी सबसे नौजवान पुरुष से होती है। इस जनजाति में महिलाएं कोड़े से मार खाती हैं।
इन महिलाओं का मानना हैं कि मार खाने से शरीर पर जख्म बनते हैं जो कि उनके लिए किसी आर्शावाद से कम नहीं है। वहीं, पुरुषों का मानना है कि कोड़े मारने से महिलाओं में प्रेम करने की क्षमता बढ़ती है।