यूपी में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक, मचा कोहराम
बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में बरात से लौट रहे चार लोगों की मौत हो गई। बदौसा थानाक्षेत्र के ग्राम तुर्रा के अंश बंगलन पुरवा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात करीब दो बजे बदौसा में बारात से शामिल हो वापस लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
बोलेरो में तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम गोधनी निवासी चालक 50 वर्षीय राजीव तिवारी, 48वर्षीय कैलाशी तिवारी, 40 वर्षीय देवीशरण तिवारी, 42वर्षीय शंकर तिवारी व 25 वर्षीय मोहित द्विवेदी थे। सभी घायलों को अतर्रा सीएचसी लाया गया। जहां राजीव तिवारी, कैलाशी 60वर्षीय देवराज द्विवेदी व 65वर्षीय लक्ष्मी द्विवेदी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अन्य सभी घायलों की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी लोग गांव के अंकित सिंह की बरात में शामिल होने बदौसा आए थे। जहां जयमाला कार्यक्रम के बाद देर रात वापस गांव लौट रहे थे।