ये बॉलीवुड के फेमस सुपरहॉट ट्रांसजेंडर स्टार्स, एक ने तो तीन बार जीता विश्व सुंदरी ट्रांसजेंडर का खिताब
बॉलीवुड इंडस्ट्री को ग्लैमर की दुनिया कहा जाता है। यहां हर किसी ने अपनी एक पहचान बनाई हुई है। फिर चाहे वो एक्ट्रेस हो या फिर फैशन डिजाइनर ही क्यू न हो। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी ऐसे भी है जो कभी मर्द हुआ करते थे, लेकिन जेंडर चेंज करवाकर अब उन्होंने खुद को खूबसूरत लड़की बन लिया है। ये लिस्ट बॉलीवुड की काफी लंबी है। हाल ही में इसमे एक नया नाम जुड़ा है फेमस फैशन डिजाइनर स्वपनिल शिंदे जो अब सायशा बन गए हैं। वहीं बाबी डार्लिंग, गौरी अरोड़ा, अंजलि धारीवाल, निक्की चावला भी इसमे शामिल है। आईए जानते है इनके इस नए सफर के बारे में।
1. सायशा
नए साल के मौके पर स्वपनिल शिंदे ने अपनी जिंदगी के साथ एक नई शुरुआत की। बॉलीवुड के जाने माने स्वपनिल शिंदे अब सायशा बन गए हैं। स्वप्निल एक हैंडसम बॉय हुआ करते थे लेकिन जेंडर चेंज करवाकर वो एक खूबसूरत हसीना बन गए हैं। सायशा उर्फ स्वनिल शिंदे का फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। बड़े बड़े स्टार्स उनके डिजाइन किए हुए ड्रेसेस पहनते हैं। इन्होंने करीना कपूर, दीपिका पादुकोण के अलावा वह अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी, कैटरीना कैफ और कियारा आडवाणी समेत कई और एक्ट्रेसेस के कपड़ें डिजाइन किए हुए हैं।
2. बॉबी डार्लिंग
फिल्म ताल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉबी डार्लिंग को तो आप सभी अच्छे जानते है। बॉबी ने टीवी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। बॉबी डार्लिंग के बचपन का नाम पंकज शर्मा था। पंकज ने साल 2010 में ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया था जिसके बाद उन्होंने अपना नाम पाखी शर्मा रख लिया। लेकिन बॉलीवुड में अपना कदम रखने के बाद इन्होनें एक बार फिर अपना नाम बदलकर बॉबी डार्लिंग रख लिया।
3. अंजलि लामा
नेपाल की अंजलि लामा अपने देश की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल रह चुकी हैं। अंजलि के बचपन का नाम नविन वाहिबा था। लेकिन इन्होनें भी अपना जेंडर चेंज करवा कर अपना नाम अंजलि लामा रख लिया। वह मुंबई में भारत की पहली महिला ट्रांसजेंडर मॉडर के बतौर दुनिया के सामने आई थी। जब अंजलि ने पहली बार काठमांडू में एक मॉडलिंग में शामिल हुई उस दौरान उनके गांव के एक व्यक्ति को पता चल गया कि अंजलि एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में रह रही हैं। तो उस व्यक्ति ने तुरंत अंजलि के परिवार को इस बात की सूचना दे दी उसके बाद परिवार वालों ने उनसे सारे रिश्ते-नाते खत्म कर लिए।
4. निक्की चावला
निक्की चावला का जन्म भारत में एक आदमी के रूप में हुआ था, लेकिन इन्होंने साल 2009 में सेक्स बदलवा लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली निक्की दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह कभी मर्द हुआ करती थीं। हालांकि निक्की के द्वारा अपने जेंडर को बदलने के फैसले पर परिवार ने इज़्ज़ज़त नहीं दी, लेकिन निक्की ने इन सबके खिलाफ जाकर अपना जेंडर बदलवा लिया।
5. गौरी अरोड़ा
स्पिलिट्सविला के एक्स कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा सेक्स चेंज करवाकर गौरी बन गए है। एक इंटरव्यू में गौरी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई राज खोले। गौरी अरोड़ा बनने वाले गौरव को बचपन से ही लड़कियों की तरह कपड़े पहनने और उनके जैसा बर्ताव करना अच्छा लगता था। उन्होंने ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में भी हिस्सा लिया था ।
6. गज़ल धालीवाल
बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी में लेखक और अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली ग़ज़ल धालीवाल भी अपना जेंडर चेंज करवा है। इन्होनें एक लेखक के रूप में फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” से फिल्म करियर की शुरुआत की थी। ग़ज़ल धालीवाल ने जेंडर चेंज करवाने के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो बचपन से ही उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वह लड़की है और इसके बारे में उन्होनें घर वालों को बताया। जिसके बाद उनके कई ऑपरेशन कराये और वह वे एक लड़की बन गई।
7. शिनाता सांघा
शिनाता सांघा दक्षिण एशिया की प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल है। जिन्होनें जेंडर चेंज कराने के बाद की कई तरह के ब्यूटी इनाम भी जीते हैं। शिनाता सांघा कई मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब भी जीत चुकी हैं।




