रेप नहीं कर पाए, तो दबंगों ने महिला के पति को बुरी तरह पीटा, केस दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में असंद्रा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में घर में घुसकर दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। जब पीड़िता का पति शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचा, तो आरोपियों ने पीड़िता के पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार,असंद्रा थाना के गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया है कि उसका पति दिल्ली में रहकर कार्य करता है। 11 नवंबर की रात को गांव के राम सुख रामविलास नशे में धुत होकर घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने दुराचार करने का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी मारपीट करके फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी थी।

12 नवंबर को पति गांव पहुंचे, तो आरोपी के घर शिकायत लेकर गए। वहां पर आरोपी रामसुख, रामविलास और उसके परिवार के अमर सिंह व विनोद ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े गांव के ही एक युवक पर भी हमला किया गया। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper