शादी के बाद भी इन अभिनेताओं के अफेयर की खबरें आईं सामने, पत्नियों ने हर कदम पर दिया साथ !
मुंबई: फिल्मी जगत के सितारों की जिंदगी में कई बार उतार–चढ़ाव आते हैं। जिसके चलते कई सितारों का रिश्ता तलाक तक भी पहुंच जाता है। हालांकि यहां कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जिनकी शादी के बाद अफेयर की खबरें खूब वायरल हुईं। हालांकि इन एक्टर्स की पत्नियों ने अपने पति पर भरोसा किया और अपना रिश्ता मजबूत रखा। चलिए बात करते हैं उन्हीं में से कुछ एक्टर्स की जिनकी अफेयर की खबरें खूब वायरल हुईं थीं।
इंडस्ट्री में जब भी प्यार का जिक्र होता है तो राज कपूर और नरगिस दत्त का नाम जरूर लिया जाता है। उनकी लवस्टोरी उस दौर में हर किसी के जुबान पर थी। नरगिस और राज कपूर की मुलाकात साल 1946 में हुई थी। नरगिस से हुई पहली मुलाकात के बाद ही राज कपूर उनके दीवाने हो गए। हालांकि, राज कपूर नरगिस से प्यार करने के बावजूद इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सके। दरअसल, जिस दौरान राज कपूर नरगिस के प्यार में पड़े उस वक्त वो शादीशुदा थे। उनकी शादी कृष्णा मल्होत्रा से हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। लेकिन उनके इस अफेयर की खबर सुनने के बावजूद उनकी पत्नी ने पूरे परिवार को काफी अच्छे से संभाला।
शाहरुख खान ने गौरी खान से लव मैरिज ही की थी। शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक माने जाते हैं। लेकिन फिर भी किंग खान का नाम प्रियंका चोपड़ा से जोड़ा गया। बताया जाता है गौरी ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को जानने के बावजूद उन्हें छोड़ा नहीं बल्कि हिदायत दी। गौरी ने शाहरुख को प्रियंका से दूरी बनाने और उनके साथ आगे कभी काम ना करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद शाहरुख ने इस कथित अफेयर पर ब्रेक लगा दिया था।
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन सफल अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। वे काफी सीरियस अंदाज में रहते हैं, लेकिन फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई‘ के दौरान कंगना के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों ने काफी वक्त साथ गुजारा। पति के अफेयर की भनक लगते ही काजोल ने बेहद सख्ती दिखाई थी। उन्होंने अजय को कंगना से दूर रहने की नसीहत दे डाली थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने अब तक के करियर में कई सारी हिट फ़िल्में दी। वहीं, उनके अफेयर की लिस्ट भी काफी लंबी रही है। अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने शादी ट्विंकल खन्ना से की। लेकिन शादी के बाद भी अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा। बताया जाता है कि ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत दी थी।
Source: Amar Ujala