शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर BSA कार्यालय पर दिया धरना, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गोंडा: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सैकड़ों शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने 7 नवंबर 2026 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग उठाई। इस संबंध में जिलााधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
पदोन्नति की मांग को लेकर एकजुट हुए शिक्षक
धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों और जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने पदोन्नति से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए निर्धारित समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।
इस मौके पर पदोन्नति संघर्ष समिति के संयोजक सूर्यमणि पाण्डेय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय महामंत्री गजाधर सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान वर्मा और संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी भी रहे शामिल
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष भास्कर दुबे, सुनील कुमार पाण्डेय और सत्य प्रकाश, जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार तिवारी तथा जिला एडिटर राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने भाग लिया।

इसके अलावा कटरा ब्लॉक के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, पंडरी कृपाल ब्लॉक की अध्यक्ष अरुणिमा साही, इटियाथोक ब्लॉक के अध्यक्ष डॉ. रामराज, मंत्री अभय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शर्मा भी उपस्थित रहे।
बेलसर ब्लॉक के मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, पंडरी कृपाल के राकेश शुक्ला, रुपईडीह ब्लॉक के मंत्री पंकज मिश्र, कटरा ब्लॉक के उपाध्यक्ष राजेश सोनी और मो. अहमद ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
सैकड़ों शिक्षक रहे मौजूद
इस अवसर पर इटियाथोक ब्लॉक के संयुक्त मंत्री कृष्ण देव यादव, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार वर्मा, बेलसर ब्लॉक के मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव सहित ललित मिश्र, अरुण नायर, इंद्र देव शुक्ला, विनोद पाण्डेय और विवेक कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक साथी मौजूद रहे।
शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर अपनी एकजुटता दिखाई और जिलााधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be

