सदाबहार रेखा के आगे सभी फीके
मुंबई: कहा जाता है कि लोग उम्र से साथ ढलते चले जाते हैं, लेकिन यदि अभिनेत्री रेखा इस मामले में अपवाद हैं कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती गई खूबसूरती में चार चांद लगते चले गए। इसलिए वो जहां जाती हैं सुर्खिंया बटोर लेती हैं। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा एथनिक लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस तस्वीर में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। जहां तक उम्र का सवाल है तो उन्होंने छह दशक पूरे कर लिए हैं और 63 साल की भानु रेखा गणेशन अपनी नायाब खूबसूरती के साथ आगे बढ़ती चली जा रही हैं।
यहां वो लाइट क्रीम कलर के साथ सूट में नजर आईं। इस सूट को उन्होंने लाइट गोल्डन और क्रीम कलर के दुपट्टे से मैच किया था। सदा की तरह ही माथे पर लाल सिंदूर और रेड लिपस्टिक उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। रेखा जब स्पॉट हुईं तो उनके पैरों में व्हाइट कलर का फुटवियर था और व्हाइट कलर में ही खूबसूरत हैंडबैग था। इस तरह सदाबहार अभिनेत्री रेखा अपने लुक्स को लेकर भी प्रयोगवादी रही हैं, इसलिए उनके सामने अच्छे-अच्छे सिलेब्स भी नहीं टिकते हैं।

