सपना चौधरी ने शादी के बाद पहली बार मनाया करवा चौथ
मुंबई: हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी पिछले दिनों काफी चर्चा में रही। पिछले महिने सपना ने बेटे को जन्म दिया था। वहीं आज सपना ने पति वीर साहू के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। शादी के बाद पहली बार सपना ने ये व्रत रखा, जिसकी सेलिब्रेशन की फोटोज भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इस तस्वीरों में सपना लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में मेहंदी और चूड़ियां पहने दिखाई दे रही हैं। इन फोटो में सपना अपना करवा चौथ का व्रत खोलती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पति संग भी अपनी फोटो शेयर की है।
इन तस्वीरों में सपना चौधरी पहले से काफी अलग नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मां बनी हैं और मां बनने का ग्लो सपना के चहरे पर साफ नजर आ रहा है। सपना का वेट भी पहले से कई ज्यादा लग रहा है।
बीते दिनों खबर आई थी कि सपना चौधरी मां बन गई हैं उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद हर कोई हैरान रह गया था। हर किसी की जबान पर एक ही सवाल की सपना ने शादी कब की और किसे की। लेकिन इन सभी के जवाब भी लोगों को जल्द ही मिल गया था।

सपना ने इसी साल जनवरी में हरियाणा के वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे।
वीर को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। वीर सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी करते हैं। यूट्यूब पर उनके कई वीडियोज हिट हुए हैं। इनकी पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी।इसके बाद सपना और वीर की दूसरी मुलाकात भी एक अवॉर्ड शो में ही हुई। भीड़ ज्यादा होने के चलते वीर और सपना आपस में बात नहीं कर पाए थे लेकिन जब तीसरी बार दोनों मिले उनकी बातों का सिलसिला शुरू हो गया। सपना बिग बॉस 11 शो का भी हिस्सा रही हैं। इस शो में आने के बाद सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ी थी।
Source: E24









