चार मुख्य न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनाने की सिफारिश
द लखनऊ ट्रिब्यून, नई दिल्ली, न्यूज डेस्क। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बुधवार को उच्च न्यायालय के चार मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की।
इन मुख्य न्यायाधीशों में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता, गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमआर शाह और त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय रस्तोगी के नाम शामिल हैं।
कॉलेजियम के प्रस्ताव के मुताबिक उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों के 31 पद हैं। मौजूदा समय में 24 न्यायाधीश काम कर रहे हैं। सात पद खाली हैं। निचली अदालतों में 5००० से ज्यादा पद खाली हैं। संसद में चर्चा के लिए मार्च में तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में न्यायाधीश-आबादी का अनुपात 19.46 प्रति 1० लाख है। यानी 1० लाख की आबादी पर सिर्फ 19 न्यायाधीश हैं।



