पद्म पुरस्कार: इलैया राजा को मिला पद्मविभूषण, धोनी और पंकज आडवाणी को पद्मभूषण
सरकार ने गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान किया। इनमें ज्यादातर नाम ऐसे हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग जानते नहीं हैं। अफोर्डेबल एजुकेशन के लिए अरविंद गुप्ता और गोंड आर्ट के लिए भज्जू श्याम जैसे नाम पद्मश्री अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में हैं। वहीं कारोबारी जगत से फिलीपींस के जोस मा “जॉय” कन्सेपसियन-III, महाराष्ट्र के रामेश्वरलाल कालरा को पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। जोस मा वर्तमान में आसियान बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल की अध्यक्षता कर रहे हैं।
इस साल 15,700 से ज्यादा लोगों ने पद्म अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन फाइल किए थे। जबकि 2016 में यह संख्या 18 हजार से ज्यादा थी। पद्म पुरस्कारों का एलान हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है। पिछले साल 89 अवॉर्ड दिए गए थे। बता दें कि आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं।
पद्मविभूषण
इलयाराजा – कला (संगीत)
गुलाम मुस्तफा खान – कला (संगीत)
पी परमेश्वरन – साहित्य और शिक्षा
* पद्मभूषण
महेंद्र सिंह धौनी – खेल (क्रिकेट)
पंकज आडवाणी – खेल (बिलियर्ड्स / स्नूकर)
फिलिपोस मार क्रिस्सोस्टम – अन्य (अध्यात्मवाद)
अलेक्जेंडर कडकिन (विदेशी / मरणोपरांत) -सार्वजनिक मामलों
रामचंद्रन नागस्वामी – अन्य (पुरातत्व)
वेद प्रकाश नंदा – साहित्य और शिक्षा
लक्ष्मण पाई – कला (चित्रकारी)
अरविंद पारिख – कला (संगीत)
शारदा सिन्हा – कला (संगीत)
* पद्मश्री पुरस्कार
अरविंद गुप्ता – साहित्य और शिक्षा (किफायती शिक्षा के लिए)
लक्ष्मीकुट्टी – चिकित्सा (सर्प दंश)
भज्जू श्याम – कला (चित्रकला – गोंड कला)
सुधांशु बिस्वास – सोशल सर्विस
एमआर राजगोपाल – चिकित्सा (पैलिएटिव केयर)
मुरलीकांत पेटकर – खेल
राजगोपालन वासुदेवन – विज्ञान और इंजीनियरिंग (इनवेशन)
सुभाषिनी मिस्त्री – सामाजिक कार्य
विजयलक्ष्मी नवनीतिकृष्णन – साहित्य और शिक्षा (किफायती शिक्षा)
सुलागट्टी नरसम्मा- चिकित्सा
येशी ढोंडेन – चिकित्सा
रानी और अभय बैंग – चिकित्सा (सस्ती स्वास्थ्य सेवा)
लेंटिना एओ ठक्कर – सामाजिक कार्य (सेवा)
रोमूलस वाइटैकर – अन्य (वन्यजीव संरक्षण)
संपत रामटेके – सोशल वर्क
संदूक रुइत – चिकित्सा (नेत्र विज्ञान)
अनवर जलालपुर – साहित्य और शिक्षा (साहित्य – उर्दू)
इब्राहिम सुतार – कला (संगीत – सूफी)
मानस बिहारी वर्मा – विज्ञान और इंजीनियरिंग (रक्षा)
सीताव्वा जोड्डाती – सामाजिक कार्य
नोफ मारवाई – अन्य (योग)
वी. नानाम्मल – अन्य (योग)