5 अक्टूबर 2022 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल : परिजनों से मतभेद हो सकता है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बन सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सम्मिलित होंगे। चित्त में चंचलता रहेगी। दूषित वातावरण से दूर रहें।

वृषभ राशिफल :धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। अविवाहितों को विवाह के नये प्रस्ताव मिलेंगे। सरकार से धन लाभ होगा। बिजनेस को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल :शिक्षा में आ रहे अवरोध दूर होंगे। मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवादों में सफलता मिलेगी। समय का बेहतर सदुपयोग करें। आपको रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा। फाइनेंस और क़ानूनों से जुड़े लोगों के लिये समय उत्तम है।

कर्क राशिफल :जॉब को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत अच्छा है। सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। परिजनों का स्नेह और सहयोग मिलेगा। भोजन का उत्तम सुख प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल :आपको आलस्य से बचना चाहिये। आपका जिद्दी स्वभाव परेशानी का कारण बन सकता है। गैरकानूनी गतिविधियों से बचें। विवाहेत्तर सम्बन्धों से बचना चाहिये। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें।

कन्या राशिफल :पूर्व निर्धारित कार्यों में शानदार सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपके धन संचय में वृद्धि होगी। पुरानी परियोजनाओं को दोबारा शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

तुला राशिफल :आपके व्यवहार में उदारता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। व्यापार में सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। पिता की सलाह का अनुसरण करें। आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल :कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में जोखिम उठाने की प्रवृत्ति रहेगी। अपने काम पर ध्यान बनाये रखें और कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर आशान्वित रहेंगे।

धनु राशिफल :व्यापारियों को नकदी की समस्या झेलनी पड़ेगी। अपने मान-सम्मान के प्रति चिन्तित रहेंगे। अपनी गलती को स्वीकारने में ही भलाई है। हित शत्रुओं से सावधान रहें। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। बेकार की बहसबाजी से दूर रखें।

मकर राशिफल :नया वाहन और मकान खरीद सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति और गरिमा का ध्यान रखें। आज काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित भी हो सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होगी। आपकी दिनचर्या सन्तुलित रहेगी।

कुम्भ राशिफल :आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। अचानक कोई काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाह न रहें। गहरे विचारों में डूबे रहेंगे। शान्तिपूर्ण तरीके से अपना काम निकाल लेंगे।

मीन राशिफल :अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। अपनी स्थिति को लेकर नाखुश रहेंगे। युवा जातक जातिका अपने प्रेम को अभिव्यक्त करने में जल्दबाज़ी न करें। व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय देंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper