7 अक्टूबर 2022 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल : विद्यार्थी किसी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। आपको अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। अधिकतर समय अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पिता की आज्ञा की अवहेलना न करें।

वृषभ राशिफल :प्रेमी जन से मन की बातें शेयर करेंगे। बच्चों के करियर की चिन्ता होगी। आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा। अपनी प्राथमिकताओं को ताक पर न रखें। मेडिकल चेकअप अवश्य करवायें।

मिथुन राशिफल :नौकरी में सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। अपने करियर के साथ समझौता न करें। अचानक ऋण लेना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। झूँठा आरोप झेलना पड़ सकता है। घर को कम समय दे पायेंगे।

कर्क राशिफल :धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। प्रोफेशनल रिश्तों में पारिवारिक और मैत्री सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को धन लाभ प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों में निकटता आयेगी। नौकरी में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशिफल :पिछले समय से चली आ रही चिन्ता आज दूर होगी। घर की स्वच्छता का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आँखों के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशिफल :समय रहते किसी महत्वपूर्ण कार्य को सुलझा लेंगे। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। दिन आपके लिये काफी उत्तम रहेगा। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। अपनी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। नया वस्त्र और आभूषण खरीदने का विचार बनेगा।

तुला राशिफल :नयी मशीनरी और तकनीक का प्रयोग करना सीखेंगे। दोपहर के बाद कुछ काम बिगड़ सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। कोई नया काम शुरू करने से पहले उसकी जाँच करने से बचें। कीमती वस्तुओं पर अनावश्यक धन खर्च न करें।

वृश्चिक राशिफल :कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है। घर में आपसी सौहाद्र और प्रेम का वातावरण रहेगा। विभागीय परीक्षा में सफलता मिल सकती है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं।

धनु राशिफल :आपके स्वभाव में सकारात्मकता रहेगी। कांट्रैक्ट जॉब से जुड़े लोगों की नौकरी पक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्यार और रोमांस बढ़ेगा। अपने काम को लेकर आश्वस्त रहेंगे। निजी जीवन में सुखदायी पलों का आनन्द उठायेंगे।

मकर राशिफल :आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। जॉब में ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के सहयोग से मन की निराशा दूर होगी। प्रोडक्शन और मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने लक्ष्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा और शोधादि में रुचि लेंगे।

कुम्भ राशिफल :योजनाओं के असफल होने का भय रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कमर दर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी आपसे नाराज रहेगा। आपके मन में कई सारे प्रश्न एकसाथ आ सकते हैं।

मीन राशिफल :राजनीति में सँभल कर ही कोई बयान दें। माता की सलाह से काम करना आपके लिए हितकर होगा। किसी मुद्दे पर मध्यस्थता करना आपके हित में होगा। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper