Video: खेसारी लाल यादव की तपस्या भंग, मेनका संग रोमांस का वीडियो वायरल
नोएडा। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘तर तर पसीना’ इन दिनों यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचाते नजर आ रहा है। खेसारी का ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘डमरू’ का है। जिसमें खूबसूरत मेनका उनकी तपस्या भंग करती दिखाई दे रही हैं।
खेसारी लाल यादव के सुपरहिट भोजपुरी गाने ‘तर तर पसीना(Tar Tar Paseena) को Venus Bhojpuri चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसे अबतक 13 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस म्यूजिक वीडियो में मेनका उनकी तपस्या भंग कर देती हैं। जिसके बाद वो मेनका संग ही रोमांस फरमाने लगते हैं। इस बेहतरीन गाने को खेसारी लाल यादव और ममता उपाध्याय ने अपनी आवाज दी है। श्याम देहाती ने इसके लीरिक्स लिखे हैं और म्यूजिक रजनीश मिश्रा का है।
खेसारी लाल के इस म्यूजिक वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 2 लाख 67 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वहीं, कमेंट में फैंस गाने के साथ-साथ स्टार्स की कैमेस्ट्री की भी तारीफ करते देखे जा सकते हैं।