Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एफसीसी बहराइच ने मोकलपुर प्रीमियर सीजन लीग 3 का खिताब जीता


गोंडा। शुक्रवार को मोकलपुर प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच में एफसीसी बहराइच ने सुजल 11 को 12 रन से हराकर ख़िताब जीता। युवराज मैन ऑफ द मैच और वीरेंद्र मैन ऑफ द सीरीज बने। यह टूर्नामेंट 9 नवंबर से और 13 नवंबर तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में 5 दिन में 16 टीमों ने प्रतिभा किया। जिसमें फाइनल मैच में पीसीसी बहराइच की टीम ने सुजल 11 को 12 रन से हराकर किताब जीता। विजेता टीम को 50 हजार रूपया व उपविजेता टीम को 25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज रहे वीरेंद्र सिंह को 31 सौ रूपये का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की गई। टूर्नामेंट समापन समाजवादी पार्टी से पूर्व राज्य मंत्री राजा चतुर्वेदी रहे। श्री चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। अपने गांव का नाम प्रदेश स्तर तक रोशन करने के लिए सभी मोकलपुर प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। मोकलपुर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में हरिनाथ ओझा, अतुल पांडे, दुर्गेश चतुर्वेदी, बाबू शुक्ला, शिवा शुक्ला, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, दुर्गेश पांडे, अनिमेष चतुर्वेदी, शिवराज पांडे, सौरभ चतुर्वेदी की प्रमुख भूमिका रही। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोकलपुर आनंद प्रकाश चतुर्वेदी, रमेश चौबे एडवोकेट, संदीप तिवारी, सुरेश कुमार चौबे, अजय चौबे, अमित चौबे, विनोद चौबे, रामायण चौबे, वीरेंद्र शुक्ला, ॐ चतुर्वेदी, श्यामजी ओझा, अंकित मोकलपुरी, गगन चौबे, सत्यम चौबे सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be