Sunday, February 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

एसपी ने नगर का पैदल भ्रमण कर टटोली सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज


सीतापुर। आगामी त्यौहारों और शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा आज भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर का भृमण किया गया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं आम जनता को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

इससे पूर्व एसपी ने चौकी सिविल लाइन्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के उपरांत द्वारा आंख अस्पताल चौराहा, सिविल लाइन्स रोड के आस-पास पैदल भ्रमण/गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान दुकानदार/ठेलों पर सामान बिक्री करने वालों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी महिला थाना, चौकी इंचार्ज सिविल लाइन्स, प्रभारी एंटी रोमियो टीम मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------