कश्मीर में सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत के बाद सदमे से पिता की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक सड़क दुर्घटना में अपने छोटे बेटे की मौत की खबर सुनकर मंगलवार को सदमे से युवक के पिता की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के शांगस इलाके में मंगलवार सुबह चतरगुल गांव के आरिफ अहमद की मोटरसाइकिल की एक यात्री वाहन से टक्कर हो जाने से मौत हो गई।

उसे शांगस के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह पहुंचने पर मर चुका था। अधिकारियों ने कहा, “बेटे की मौत की खबर सुनकर उनके पिता अब्दुल रहमान की सदमे से मौत हो गई।” पुलिस ने सड़क दुर्घटना की घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
