Sunday, November 8, 2026
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

दिवाली पर जेल में रह रहे बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम गोंडा ने बांटे उपहार

दिवाली के पावन अवसर पर मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम गोंडा की ओर से जेल में अपनी मां के साथ रह रहे तीन मासूम बच्चों को उपहार भेंट कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का सराहनीय प्रयास किया गया।

इस अवसर पर प्रत्येक बच्चे को दो-दो जोड़ी कपड़े, चार प्रकार के खिलौने, एक-एक पैकेट टॉफी एवं बिस्किट भेंट किए गए।

कार्यक्रम के दौरान जेलर महोदय श्री आफताब अंसारी, फोरम के अध्यक्ष डॉ. महमूद आलम तथा फोरम के संरक्षक लतीफुर्रहमान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों के हाथों बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने और समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ खुशियों को साझा करने का संदेश देते हैं। जेल में अपनी मां के साथ रह रहे इन मासूम बच्चों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

फोरम ने अपने इस प्रयास के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, मानवीय संवेदना और आपसी प्रेम का संदेश दिया।

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be