Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पं. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई

परसपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर परसपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर बाल दिवस समारोह बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समझ में बच्चों ने शिक्षक के साथ केक काटकर खुशियां मनाई । आलोक, कपिल, यशराज,विभु,सत्यम,आयुष, आकाश सोनी, आकाश ने बाल दिवस पर भाषण दिए। बच्चों ने नेहरू जी के जीवन, उनके आदर्शों, बच्चों के प्रति उनके प्रेम और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने कहा – “चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे, वे कहते थे – आज के बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे।” भाषण सुनकर सभी ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
रिवंशी,मोहिनी,महक खुशी,संगीता ,खुशबू, डाली अंशी गुंजन,साक्षी रंजन, आस्था, सोनाली ,गुड़िया वाहिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत, कविता, देशभक्ति गीत एवं लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों पर बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय प्रांगण तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बच्चों को नेहरू जी के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर मार्गदर्शन दिया। सहायक अध्यापक महेश कुमार एवं अखिलेश कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be