रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित

बरेली,24 सितम्बर। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय,परिसर स्थित प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में माननीय कुलपति जी के निर्देशन में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें एक व्याख्यान कराया गया जिसकी अध्यक्षता प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव जी ने की ,जिसका विषय राष्ट्रीय सेवा संकल्प एवं नशा मुक्ति अभियान रहा।प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव जी ने स्वयंसेवको को राष्ट्र सेवा को जीवन लक्ष्य बनाने एवं नशा मुक्ति के प्रति युवाओं को प्रेरित किया।तत्पश्चात रैली निकालकर नशा मुक्ति हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह ने स्वयंसेवको को नशा मुक्ति अभियान चला कर जन जागरूकता हेतु प्रेरित किया। नशा नाश का कारण है।नशा चारित्रिक पतन की ओर युवाओं को ले जाता है। अतः नशा मुक्ति अभियान जन जन द्वारे द्वारे स्वयंसेवको को अभियान चलाकर आम जनमानस को प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में परिणीता, अर्पित, पल्लवी ,शशांक आदि सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
