Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता

 

गोण्डा, 21 सितंबर 2026।
श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा के मुख्य द्वार पर सोमवार को आम आदमी पार्टी, गोण्डा द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी गोण्डा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित ने किया।

सदस्यता अभियान के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिला। अभियान में शिवानी, केतकी, कोमल तिवारी, खुशबू गौतम, पूर्णिमा, रंजन वर्मा, पंकज कश्यप, सत्य प्रकाश मिश्र, कुलदीप कुमार गौड़, मनीष तिवारी, पप्पी मिश्रा, पिंकी मिश्रा, आर्यन सेन, मोहिनी मिश्रा, मोहित मिश्रा, निखिल शुक्ला, शुभम पाण्डेय, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अदनान, सुहिनी शुक्ला, कोमल शुक्ला, प्रतीक मिश्र, अमित कुमार यादव, गौरव तिवारी, अंकित, शिवा, अमर तिवारी, नितीश तिवारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जिला संरक्षक श्री दिग्विजय पाण्डेय, जिला सचिव पुष्पा शर्मा, गोण्डा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू बाल्मीकि तथा कटरा बाजार विधानसभा उपाध्यक्ष श्री सूरज मिश्र सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन से जुड़कर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित ने कहा कि युवाओं और छात्र-छात्राओं का राजनीति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। आम आदमी पार्टी द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संगठनात्मक स्तर पर कार्य किया जा रहा है और सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास चलाए जा रहे सदस्यता अभियानों का उद्देश्य युवाओं से संवाद स्थापित करना तथा उन्हें सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।

सदस्यता अभियान में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भागीदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

जारीकर्ता:
अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित
जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
जनपद गोण्डा

---------------------------------------------------------------------------------------------------