Sunday, February 22, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsदेशराज्य

अमरनाथ यात्रा के दौरान अभी तक 49 लोगों की हुई मौत

 


श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में छह तीर्थयात्रियों और एक पोनी चालक की प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई है। इसके साथ ही अभी तक की अमरनाथ तीर्थयात्रा के दौरान कुल 49 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी कि मरने वालों में 15 तीर्थयात्री शामिल हैं जिन्होंने 8 जुलाई को आई बाढ़ में अपनी जान गंवा दी थी। 30 जून से शुरू हुई तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 47 तीर्थयात्रियों और दो पोनी चालकों की मौत हो चुकी है। पहलगाम में गहरी खाई में गिरने से एक घोड़ा चालक की मौत भी हुई थी।

8 जुलाई को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी जबकि करीब 55 तीर्थयात्री घायल हो गए थे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------