Sunday, March 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

अवनी की अगुवाई में यूपी की टीम ने वेस्ट बंगाल को 3-0 से पराजित किया

सीतापुर। आगरा में आयोजित की जा रही स्कूल नेशनल फुटबॉल मैच में सीतापुर की बिटिया ने कमाल दिखाया है। उसकी कैप्टनशिप में टीम ने वेस्ट बंगाल को 3-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
सीतापुर के मोहल्ला क्रिकेटबाग लोहारबाग़ निवासी अमित बाजपेयी मीतू की बेटी अवनी बाजपेयी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एम. आर. जयपुरिया कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। उनके नेतृत्व में टीम आगरा गयी थी जहां स्कूल नेशनल फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच में अवनी बाजपेयी ने दो गोल और आगरा की बेटी ने एक गोल करके कुल मिलाकर 3 गोल से वेस्ट बंगाल की टीम को पराजित किया। अवनी बाजपेयी की टीम में अंकुर सिंह, काव्य सिंह, अन्वेषा सिंह, अभिव्यक्ति शुक्ला एवं अनाया खान शामिल रहे। इसके अलावा आगरा और गाज़ियाबाद के बच्चे भी इस टीम का हिस्सा रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------