Saturday, February 21, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsदेशराज्य

आतंकी आदिल वानी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू, सुनील भट्ट की हत्या में था शामिल

श्रीनगर । केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने मंगलवार को हुई एक कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल आतंकी आदिल वानी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा, “हां, हमने शोपियां के आतंकवादी आदिल वानी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमले में शामिल दो आतंकियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।”

पुलिस बताया कि आदिल और एक अन्य आतंकवादी ने एके राइफल से हमला किया था। इस लक्षित हमले में सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई थी और उसका भाई घायल हो गया था।

---------------------------------------------------------------------------------------------------