राज्य

ऑफिस में साथ काम करने वाले पुरुष का मोबाइल देख फूल गए महिला के हाथ-पांव, जानें क्या था उसमें

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक BPO फर्म में काम करने वाली 22 साल की महिला ने अपने सहकर्मी पुरुष का मोबाइल फोन चोरी से चेक किया। महिला ने फोन की गैलरी में कुछ ऐसा देखा कि वह हैरान रह गई। उसके हाथ-पांव फूल गए।

महिला यह देखकर हैरान थी कि उसके सहकर्मी के फोन में कई महिलाओं के 13,000 न्यूड फोटो हैं। उनमें उस महिला के न्यूड फोटो भी थे। इसके साथ ही उसी ऑफिस में काम करने वाली कई महिलाओं के न्यूड फोटो थे। महिला उस सहकर्मी के साथ कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप में थी।

सहकर्मी के फोन में अपना और ऑफिस की अन्य महिलाओं की न्यूड तस्वीरें देखकर महिला परेशान हो गई। उसने 20 नवंबर को इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारी को दी। इसके बाद बेलंदूर स्थित बीपीओ ऑफिस के लीगल हेड ने 23 नवंबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी पुरुष कर्मचारी की पहचान आदित्य संतोष के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदित्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसे ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया। आदित्य और उसका मोबाइल चेक करने वाली महिला चार महीने तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसी दौरान उसने महिला के साथ अंतरंग पलों की तस्वीरें बिना उसे बताए ले ली थी।

महिला को शक था कि आदित्य के फोन में उसके वीडियो हैं। उसने रिकॉर्डिंग हटाने के इरादे से चुपचाप आदित्य का फोन चेक किया था। अपनी और अपने सहकर्मियों की नग्न तस्वीरें मिलने पर उसने इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को देने का फैसला किया।

संदेह है कि कुछ तस्वीरें असली फोटो के साथ छेड़छाड़ कर बनाई गई थी। अन्य महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए महिला ने कंपनी के लीगल हेड से तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया। पुलिस आरोपी के फोन में मिली तस्वीरों की जांच कर रही है। इस संभावना की जांच की जा रही है कि वह इन तस्वीरों का इस्तेमाल ब्लैकमेल के लिए कर सकता है। इसके साथ ही आरोपी के चैट और फोन कॉल की भी जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper