Saturday, February 21, 2026
Latest:
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की ‘भूल भुलैया 2’ की धमाकेदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़

मुंबई: अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। समीक्षकों के साथ-साथ दर्शक भी इस फिल्म की खूब वाहवाही कर रहे है। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है। फिल्म ने अपने पहले दिन 13.75 से 14.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका ऐलान ट्रेड एनालिस्ट्स ने पहले ही कर दिया था।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, पहले दिन के सुबह के शो में इसकी 20 प्रतिशत की व्यस्तता थी, जो रात में 50 प्रतिशत में तब्दील हो गई। फिल्म ने ये आंकड़े कम टिकट दरों के साथ भी हासिल किए हैं।

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दे रहे है। यह पहली बार था जब बड़े पर्दे पर कार्तिक और कियारा रोमांस करते नजर आए। बता दें, फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे और यह बहुत बड़ी हिट थी। शुरुआत में 31 जुलाई, 2020 को रिलीज़ के लिए सेट, भूल भुलैया 2 को कोविड -19 महामारी के कारण विलंबित किया गया था।

---------------------------------------------------------------------------------------------------