Saturday, February 21, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsदेशराज्य

कुछ दिनों में सीबीआई डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार करने वाली है – अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि कुछ दिनों में सीबीआई डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार करने वाली है। 3-4 महीनें पहले मुझे इनके लोगों ने बताया था कि मनीष जी गिरफ़्तार होने वाले हैं। मैनें पूछा कि क्या केस है, मुझे कहा कि कोई केस नहीं है, केस ढूंढ रहे हैं, कुछ बना रहे हैं ।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अब देश के अंदर एक नया सिस्टम लागू किया गया है। पहले ये तय किया जाता है कि किसको जेल भेजना है। फिर उसके खिलाफ एक झूठा केस बनाया जाता है, और उसे जबरदस्ती जेल भेजा जाता है ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------