Saturday, February 21, 2026
Latest:
राज्य

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को अगले 24 घंटे के दौरान मौसम के गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।’

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 10.4, पहलगाम में 4.4 और गुलमर्ग में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास में रात न्यूनतम तापमान 0.9, लेह में 4.6 और कारगिल में 3.6 दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 22.6, कटरा में 20.2, बटोटे में 14.2, बनिहाल में 9.4 और भद्रवाह में 11.0 दर्ज किया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------