Sunday, February 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

बरेली,02 जून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल परसाखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम परिसर में लोकसभा सामन्य निर्वाचन 2024 की मतगणना स्थल का निरीक्षण किया व सकुशल मतगणना कराए जाने तथा  गर्मी के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
 निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये गये कि गर्मी के दृष्टिगत मतगणना कक्ष में स्थित समस्त वेंटिलेटर को खुलवा दिया जाये जिससे कि हवा विंटिलेट हो सके।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि मतगणना कक्ष हाल में गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखे लगवाये जाये जिससे कि मतगणना कार्मिकों तथा आब्जर्वर को गर्मी में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
                                              बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------