Saturday, February 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को दिये जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण

बरेली, 3 जून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को दिये जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।जहाँ प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा उपस्थित/ अनुपस्थित कार्मिकों की जानकारी ली गई, निर्देश दिए गए जो कार्मिक प्रथम पाली में उपस्थित नहीं हो पाए हैं वह द्वितीय पाली में उपस्थित रहकर गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें, यह भी निर्देश दिए गए की कोई भी मतगणना कार्मिक मतगणना स्थल पर खाना, पानी तथा मोबाइल लेकर नहीं जाएंगे, खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था मतगणना स्थल पर कराई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार के संशय को दूर करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण मतगणना कार्मिकों को निर्देश दिए की मतगणना हाल में आप लोगों के खाने, पीने के पानी, ओआरएस की पूर्ण व्यवस्था प्रशासन ने की हुई है

मतगणना कार्य की पूर्ण जानकारी कर ले, प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------