Sunday, March 22, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsदेशराज्य

देश में कोविड के 5,108 नए मामले सामने आए, 31 मौतें

नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,108 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौत के नए आंकड़े के साथ देशभर में करोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,216 हो गई।

सक्रिय मामले हालांकि घटकर 45,749 हो गए हैं, जो देश के कुल मामलों का 0.1 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 5,675 मरीजों के ठीक होने के साथ महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 4,39,36,092 हो गई। नतीजतन, भारत का कोविड रिकवरी रेट अब 98.71 फीसदी है।

इस बीच, संक्रमण की दैनिक और साप्ताहिक दर क्रमश: 1.44 प्रतिशत और 1.70 प्रतिशत रही। साथ ही इसी अवधि में, देशभर में कुल 3,55,231 टेस्ट किए गए, अब तक कुल 89.02 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए।

बुधवार सुबह तक भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 215.67 करोड़ से अधिक हो गया। किशोर आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 4.06 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी गई है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------