Saturday, February 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

रायबरेली 20 नवंबर । मा० उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में 09 दिसंबर 2023 को दीवानी न्यायालय, रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
आम जनमानस के मध्य राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से आये प्रचार-प्रसार वाहन को मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम सतीश कुमार त्रिपाठी, त्रिपुरारी मिश्रा, प्रभात कुमार यादव, नोडल अधिकारी लोक अदालत विद्याभूषण पाण्डेय, अपर जिला जज राकेश कुमार तिवारी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार, अपर जिला जज विमल त्रिपाठी, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जय सिंह यादव, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार, पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, राहुल कुमार, बबलू शंकर, राजकमल, पवन कुमार श्रीवास्तव, राहुल, सौम्या मिश्रा, सरिता त्रिपाठी, अमिता गुप्ता, मिथिलेश, दीपशिखा व पूनम सिंह उपस्थित रही।

---------------------------------------------------------------------------------------------------