Friday, February 20, 2026
Latest:
मनोरंजन

बेशरम रंग पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पहली बार खोली जुबान, कहा- गाना बहुत मुश्किल था लेकिन…

मुम्बई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण चर्चाओं में है. असल में दीपिका ने फिल्म के चर्चित सॉन्ग्स ‘बेशरम रंग’ और ‘झूमे जो पठान’ को लेकर खुलकर बात की है. आपको बता दें कि सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ दीपिका की भगवा ड्रेस के कारण खासे विवादों में भी रह चुका है. यशराज फिल्म के यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में दीपिका बताती हैं कि ‘बेशरम रंग’ की शूटिंग काफी कठिन परिस्थितियों में हुई थी. वहीं, दीपिका ने दोनों ही सॉन्ग्स ‘बेशरम रंग’ और ‘झूमे जो पठान’ को जबरदस्त हिट भी बताया है.

‘बेशरम रंग’ और ‘झूमे जो पठान’ में से कौन सा सॉन्ग दीपिका का फेवरेट है ? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘दोनों ही मेरे फेवरेट हैं, इसलिए इनमें से किसी को चुनना मेरे लिए मुश्किल है, दोनों ही बहुत अलग हैं’. सॉन्ग ‘बेशरम रंग’ के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि, ‘बेशरम रंग के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी थी, जिस लोकेशन पर हम शूट कर रहे थे वो अपने आप में चैलेंजिंग थी. सॉन्ग में उस जगह को देखकर ऐसा लगता है कि वहां मौसम गर्म और खूबसूरत है लेकिन असल में ऐसा था नहीं, वहां काफी ठंड थी और तेज हवाएं चल रहीं थीं’.

वहीं, दीपिका सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ में भी शाहरुख़ खान के साथ नजर आई हैं. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि, ‘जब भी हम साथ डांस करते हैं तब काफी मजा आता है, हम दोनों ऐसे डांसर्स हैं जो स्टेप्स की टेक्नीकैलिटी की ज्यादा चिंता नहीं करते. हम बस ये समझ लेते हैं कि स्टेप क्या है और फिर उसे एन्जॉय करते हैं’.

---------------------------------------------------------------------------------------------------