उत्तर प्रदेश

मण्डलायुक्त ने की लोक निर्माण विभाग के मार्गों के अनुरक्षण की स्थिति की समीक्षा, खराब भौतिक एवं वित्तीय स्थिति पर जताई नाराजगी

 

बरेली, 27 जून। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के ओ0डी0आर0/एम0डी0आर0/राज्य मार्गो के अनुरक्षण की स्थिति की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि जनपद बरेली में 28 कार्यों में से 09, जनपद बदायूँ में 40 कार्यों में से 19, जनपद पीलीभीत में 14 कार्यों में से 06 व जनपद शाहजहाँपुर में 09 कार्यों में से कुल 04 कार्य ही पूर्ण हो सके हैं, इसके अतिरिक्त यदि वित्तीय प्रगति की बात करे तो जनपद बरेली में 1287.32 लाख में 68 लाख, जनपद बदायूँ में 2247.5 लाख में 230.43 लाख, जनपद पीलीभीत में 684.11 लाख में से 235 लाख व जनपद शाहजहाँपुर में 866.39 लाख में 170.06 लाख रूपये ही खर्च किये जा सके हैं, जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी।

बैठक में संबंधित द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद बरेली में दिनांक 01-04-2024 तक 55 कार्य लम्बाई 183.522 किमी0 के सापेक्ष माह मई 2024 तक 21 कार्य लम्बाई 136.97 किमी0 को पूर्ण करते हुए अवमुक्त धनाराशि रू0 9938.33 लाख के क्रम में रू0 1376.71 लाख का व्यय किया गया है, जनपद बदायूँ में दिनांक 01-04-2024 तक 23 कार्य लम्बाई 78.4 किमी0 के सापेक्ष माह मई 2024 तक 03 कार्य लम्बाई 42.59 किमी0 को पूर्ण करते हुए अवमुक्त धनराशि रू0 4052.24 लाख के क्रम में रू0 957.47 लाख का व्यय किया गया है, जनपद पीलीभीत में दिनांक 01-04-2024 तक 67 कार्य लम्बाई 191.365 किमी0 के सापेक्ष माह मई 2024 तक 06 कार्य लम्बाई 48.76 किमी0 को पूर्ण करते हुए अवमुक्त धनराशि रू0 3189.4 लाख के क्रम में रू0 546.66 लाख का व्यय किया गया है तथा जनपद शाहजहाँ में दिनांक 01-04-2024 तक 135 कार्य लम्बाई 385.41 किमी0 के सापेक्ष माह मई 2024 तक 14 लम्बाई 198.46 किमी0 को पूर्ण करते हुए अवमुक्त धनराशि रू0 12177.20 लाख के क्रम में रू0 2150.59 लाखा का व्यय किया गया है।

इसके अतिरिक्त समीक्षा में यह भी पाया गया कि जनपद बरेली के ऑवला उसैत मार्ग, सिरौली अरिल नदी रपटा वाया व्योधनखुर्द मार्ग, एस0एस0-24 से गौसगंज सराय धारमपुर होते हुए फतेहगंज दातागंज मार्ग, अनुरूद्वपुर से इन्चौर महोबा मार्ग, राजूनगंजा तिलमाची गिरधरपुर मार्ग अन्य जिला मार्ग, कलक्टरबकगंज से जोगीठेर मार्ग, मानपुर चकटिया रूरिया मार्ग, बहेड़ी मुडिया नवीबक्श मार्ग, बल्लिया-शीशगढ़-बहेड़ी-रूद्रपुर मार्ग, जनपद बदायूँ के शाहबाद बिसौली कछला गंगाघाट मार्ग, मुरादाबाद फर्रूखाबाद मार्ग, स्वरूपपुर रूद्रायन करियामई मार्ग, सहसवान नाधा इस्लामनगर मार्ग, सहसवान भवानीपुर खैरू नदायल दहगवॉ से मेरठ बदायूँ मार्ग, रतनपुर कोठी जलालपुर परसिया करखेड़ी बगरैन मार्ग, रसूलपुर से भोजीपुरा पावई दानपुर कोठा गढ़ी खानपुर मार्ग, रसूलपुर से भोजीपुरा पावई दानपुर कोठा गढ़ी खानपुर मार्ग, जरीफनगर से समसपुर भूढ़ थानपुर नाधा मार्ग, सैदपुर से करेंगी मार्ग, बिसौली दबतोरी मार्ग, स्वरूपपुर रूदायन करियामई मार्ग, सहसवान नाधा इस्लामनगर मार्ग, आसफपुर चन्दौसी सिसरका मार्ग, आसफपुर डारनी मार्ग, उझानी से संजरपुर रिसौली मार्ग, दातागंज तिराहे से कचहरी लालपुर मार्ग, ऑवला कुवॅरगांव बदायूँ मार्ग, सैजनी हजरतपुर म्याउ मार्ग, उसहैत उसांवा गूरा नवीगंज मार्ग, जनपद पीलीभीत में जहानाबाद रिछा मार्ग, भीकमपुर पसगवां मीरपुर हेमुपुरा गौहनियां मार्ग, बरेली बीसलपुर मार्ग से परेवा ता0 किशनी मार्ग, पूरनपुर दियोरिया कलां मार्ग, पीलीभीत बनकटी मार्ग, मझोला बिरहनी मार्ग व जनपद शाहजहाँपुर में जलालाबाद बुधवाना मार्ग, फतेहगंज दातागंज मार्ग से मढ़ई मार्ग, पी0एस0एच0एल0 (सेहरामाऊ दक्षिणी) से सुजातपुर सम्पर्क मार्ग, बाराकलां से खजुरी गढ़ी रासो नगरिया सम्पर्क मार्गो पर कार्य पूर्ण हो चुका है। मण्डलायुक्त द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि जिन मार्गों पर कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है तत्काल प्रारम्भ कर अवगत कराएं तथा अन्य जिन मार्गो की प्रगति धीमी है उन पर शीघ्र कार्य कराकर आगामी बैठक से पूर्व अवगत कराएं। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper