Sunday, February 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

सांसद ने किया सड़क का लोकार्पण


सीतापुर। सांसद राजेश वर्मा ने आज महमूदाबाद इलाके में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क का लोकार्पण किया।
उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हाजीपुर मार्ग से निम्बा डेहरा तक नवनिर्मित लगभग 9.75 किलोमीटर लम्बी 5.5 मीटर चौडी सड़क का लोकार्पण विधायक महमूदाबाद श्रीमती आशा मौर्या के साथ किया। इस सड़क के निर्माण से इस क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी सुगमता होगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------